रविवार, 20 जुलाई 2025

सफलता प्राप्ति के ये 20 मन्त्र

सफलता प्राप्ति के ये 20  मन्त्र

जीवन में सफलता प्राप्ति के ये 20 सूत्र कहीं पढ़े थे। इन जीवनोपयोगी सूत्रों को अपने शब्दों में ढालकर आप सुधीजनों के समक्ष रख रही हूँ। इन्हें अपने जीवन में अपनाकर उसे सफल बनाने का यथासम्भव प्रयास कीजिए।
1. अपनी आय से जीवन में खर्च कम हो 
    हमेशा ऐसा यत्न करना चाहिए।
2. बिना किसी पूर्वाग्रह के दिन में कम-से- 
    कम तीन लोगो की प्रशंसा कीजिए।
3. खुद की भूल स्वीकारने में कभी भी
    संकोच मत कीजिए।
4. किसी के सपनों का मजाक बनाकर   
    कभी हँसना नहीं चाहिए।
5. आपने पीछे खड़े व्यक्ति को भी कभी     
    आगे जाने का मौका दो।
6. हो सके तो हररोज सूरज को उगता हुए 
    देखिए अर्थात् प्रातः जल्दी उठिए।
7. बहुत जरूरी हो तभी कोई चीज उधार
    लें अन्यथा नहीं।
8. किसी से कुछ जानना चाहते हो तो
    अपने विवेक से दो बार पूछो।
9. कर्ज और शत्रु को कभी अपने ऊपर
    हावी मत होने दीजिए।
10. ईश्वर पर पूरा भरोसा रखिए।
11. ईश्वर से प्रार्थना करना कभी मत भूलिए 
      क्योंकि प्रार्थना में अपार शक्ति होती है।
12. हमेशा अपने काम से मतलब रखना
      चाहिए, दूसरों के काम में दखल नहीं
      देना चाहिए।
13. समय बहुत अधिक मूल्यवान है, जहाँ
      तक सम्भव हो इसे व्यर्थ के कामों में
      नहीं गॅंवाना चाहिए।
14. जो आपके पास है, उसी में खुश रहना
      सीखिए।
15. किसी की बुराई कभी भी मत कीजिए 
      क्योंकि बुराई नाव में हुए छेद के समान
      होती है। छेद छोटा हो या बड़ा नाव 
      को डुबो ही देता है।
16. हमेशा सकारात्मक सोच रखने से
      सफलता मिलती है।
17. हर व्यक्ति कोई न कोई हुनर लेकर
      इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। बस उस
      हुनर को तराशकर व संवारकर दुनिया के
      समक्ष लाने का प्रयास करिए।
18. कोई भी काम छोटा नहीं होता, हर काम
      बड़ा होता है। सदा यह सोचिए कि जो
      काम आप कर रहे हैं अगर वह काम
      आप नहीं करते तो दुनिया पर क्या
      उसका क्या प्रभाव होता?
19. सफलता उन्हीं को मिलती  है जो कुछ
      कर गुजरने की हिम्मत रखते  हैं।
20. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं
      पड़ता बल्कि कुछ करके दिखाना
       होता है।
चन्द्र प्रभा सूद 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें