मंगलवार, 7 जुलाई 2015

एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति -2

एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति- 2

कल की सीरीज में हमने विचार किया था कि हाथों और पैरों के कारसपाँडेंट पर शरीर के विभिन्न अवयव आते हैं।
       आज हम अपने शरीर का अपने हाथों पर विभाजन के विषय में विचार करेंगे।
          हमारे शरीर में दो हाथ, दो पैर और गला और उसके ऊपर का भाग मस्तक तक का भाग है। हमारे दोनों हाथों में पाँच अंगुलियाँ हैं। तर्जनी अंगुली (Index finger), मध्यमा अंगुली (Middle finger), अनामिका अंगुली (Ring finger), छोटी या कनिष्ठिका अंगुली (Small finger), और अंगूठा (Thumb)
          इन अंगुलियों की बनावट देखें तो दिखाई देता है कि अंगुठा हाथ में अंगुलियों से थोड़ी दूरी बनाए हुए है।
        अपने शरीर की ओर देखिए। हमारे दोनों हाथ दूर हैं और हमारी टाँगें पास हैं। इसलिए तर्जनी अंगुली (Index finger) और छोटी या कनिष्ठिका अंगुली (Small finger) बाहों का प्रतीक हैं। मध्यमा अंगुली (Middle finger) और अनामिका अंगुली (Ring finger) दोनों टाँगों का प्रतीक हैं।
          अब दोनों हाथों को अपने सामने की ओर सीधा करके रखें। हाथ की पहली दो अंगुलियाँ तर्जनी अंगुली (Index finger) और मध्यमा अंगुली (Middle finger) सीधी अर्थात Right side बनेंगी और  बाद वाली दो अंगुलियाँ अनामिका अंगुली (Ring finger) और छोटी या कनिष्ठिका अंगुली (Small finger) उल्टी यानि Left side बनेंगी।
          अपनी अंगुलियों की ओर ध्यान से देखने पर पता चलता है कि हर अंगुली में तीन जोड़ हैं। इन जोड़ों को क्रम से लेते हैं। बाहों की प्रतीक तर्जनी (Index finger) और कनिष्ठिका अंगुलियों (Small finger) पर हथेली की ओर से पहले जोड़ हमारे कंधों (shoulders) के प्रतीक हैं।
         बीच वाले जोड़ हमारी कोहनियों (elbows) के प्रतीक है। ऊपर वाले जोड़ हमारी कलाइयों (wrists) के प्रतीक हैं। इसी प्रकार अंगुलियों की पोरों पर हमारी हथेली व अंगुलियाँ आती हैं।
        टाँगों की प्रतीक मध्यमा (Middle finger) और अनामिका अंगुलियों (Ring finger) में भी तीन जोड़ हैं। हथेली की तरफ से पहला जोड़ हिप ज्वाइंट का प्रतीक है। बीच वाला जोड़ घुटनों (knees) के प्रतीक हैं और ऊपर वाले जोड़ हमारे टखनों (ankles)के प्रतीक हैं। हाथों की पोरें पैरों के तलवे व अंगुलियों के प्रतीक हैं।
         अंगूठे पर दो जोड़ हैं। नीचे वाला जोड़ (Lower griddle)  और ऊपर वाला जोड़ (Upper griddle) हमारे गले के दो जोड़ों के प्रतीक हैं। उसके ऊपर हमारे होंठ और उनके अंदर दाँत आते हैं। उनके ऊपर बीचोबीच हमारी नाक, नाक की समाप्ति से पहले दोनों ओर दो आँखें, अंगूठे दोनों किनारों पर दोनों कान, आँखों के ऊपर की ओर माथा व टाप सिर के प्रतीक हैं।
           बाहों या टाँगों में किसी भी समस्या के आ जाने पर उससे संबधित जोड़ को ट्विस्ट करके आराम पाया जा सकता है।
ये सभी हम निम्न चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं। यहाँ मैं दांए हाथ का चित्र दे रही हूँ, उसी प्रकार बांए हाथ का भी विभाजन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें